logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मानसी : मंदिरा धार पर अतिक्रमण से बाढ़ खतरे की आशंका

मानसी : नगर पंचायत मानसी क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक मंदिरा धार पर अतिक्रमण और सरकारी जमीन की बिक्री को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई है। वार्ड संख्या 10 के पार्षद एवं पूर्व उप प्रमुख हीरालाल यादव ने आरोप लगाया है कि कुछ बिचौलियों द्वारा मंदिरा धार की जमीन पर मिट्टी भराई कर मकान निर्माण कराया जा रहा है और जमीन की खरीद-बिक्री भी की जा रही है।

हीरालाल यादव ने बताया कि मंदिरा धार खुटिया और चक हुसैनी पंचायतों के बीच बहती है और वर्तमान में यह नगर पंचायत मानसी क्षेत्र में शामिल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यदि मिट्टी भराई और निर्माण कार्य जारी रहा तो मानसी क्षेत्र को भविष्य में गंभीर बाढ़ की समस्या का सामना करना पड़ सकता है और आवागमन प्रभावित हो सकता है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से अतिक्रमण मुक्त कराने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

पूर्व उप प्रमुख ने बताया कि मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित कई अधिकारियों को आवेदन दिया गया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने मिट्टी भराई पर तत्काल रोक लगाने की भी मांग की है।

9
435 views

Comment