*काश्यप स्वीटनर्स प्रा. लि. द्वारा नगर परिषद बदनावर को मिला नवीन शव वाहन, जनसेवा की दिशा में सराहनीय पहल*
*काश्यप स्वीटनर्स प्रा. लि. द्वारा नगर परिषद बदनावर को मिला नवीन शव वाहन, जनसेवा की दिशा में सराहनीय पहल*
बदनावर।
नगरवासियों की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता को पूरा करते हुए मध्य प्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग के कैबिनेट मंत्री एवं रतलाम विधायक *श्री चैतन्य काश्यप* द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप आज *काश्यप स्वीटनर्स प्रा. लि.* के माध्यम से नगर परिषद बदनावर को नवीन शव वाहन प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि परम पूज्य *गुरुदेव श्री 1008 अवधूत श्री नर्मदानंद जी बप्पा* के बदनावर प्रवास के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री शेखर यादव ने नगर में शव वाहन की आवश्यकता से मंत्री श्री चैतन्य काश्यप को अवगत कराया था। जनहित की इस मांग पर मंत्री श्री काश्यप ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल शव वाहन उपलब्ध कराने की स्वीकृति प्रदान की थी।
घोषणा के अनुरूप आज काश्यप स्वीटनर्स प्रा. लि. के कार्यकारी निदेशक श्री राजीव गोरवाडा ने नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री शेखर यादव एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री लालसिंह राठौर को शव वाहन की चाबी सुपुर्द कर वाहन प्रदान किया।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने इस जनकल्याणकारी सहयोग के लिए कश्यप परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
नगरवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि नवीन शव वाहन उपलब्ध होने से अंतिम संस्कार जैसी संवेदनशील परिस्थितियों में नागरिकों को सम्मानजनक एवं सुगम सुविधा प्राप्त होगी। यह सेवा विशेष रूप से जरूरतमंद परिवारों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी तथा नगर परिषद की जनसेवा को और अधिक सशक्त बनाएगी।