logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

90 हजार की नौकरी छोड़ बाबा के साथ रहने लगी बी-टेक इंजीनियर, पिता ने जमीन बेचकर पढ़ाया था

मथुरा। छत्तीसगढ़ की एक कोयला खदान में मजदूरी करने वाले पिता ने अपनी बेटी को बेहतर भविष्य देने के लिए जमीन तक बेच दी। बेटी ने बी-टेक की पढ़ाई पूरी कर अच्छी नौकरी हासिल की और करीब 90 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन पाने लगी। लेकिन परिवार के सपनों को उस समय बड़ा झटका लगा, जब वह एक कथित बाबा के प्रभाव में आकर अपनी नौकरी छोड़कर उसके साथ रहने लगी।
पुलिस के अनुसार, छत्तीसगढ़ निवासी युवती वर्ष 2023 में मुंबई के एक संस्थान में कार्यरत थी। वहीं उसकी मुलाकात अभिषेक मिश्रा उर्फ आदिकर्ता नारायण दास से हुई, जो उसी संस्थान में नौकरी करता था। कुछ समय बाद अभिषेक ने नौकरी छोड़ दी और मथुरा के राधाकुंड क्षेत्र में आकर रहने लगा।
आरोप है कि राधाकुंड पहुंचने के बाद अभिषेक ने अपना नेटवर्क और कथित रैकेट संचालित करना शुरू किया। इसी दौरान युवती उसके संपर्क में बनी रही और धीरे-धीरे उसके प्रभाव में आ गई। बताया जा रहा है कि उसने अपनी उच्च वेतन वाली नौकरी छोड़ दी और बाबा के साथ रहने लगी।
मामले के सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस अभिषेक मिश्रा उर्फ आदिकर्ता नारायण दास की गतिविधियों, उसके संपर्कों और कथित नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। वहीं, इस घटना ने उस पिता के संघर्ष को भी चर्चा में ला दिया है, जिसने मजदूरी कर और जमीन बेचकर अपनी बेटी को उच्च शिक्षा दिलाई थी।
रिपोर्टर: शिवम वर्मा
ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन, सुल्तानपुर
जन-जन की आवाज

19
898 views

Comment