कोटा : श्रमण संस्कृति सम्यक ज्ञान शिक्षण शिविर का आयोजन
कोटा : शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, बसंत विहार में 05 जून 2026 से 12 जून 2026 तक "श्रवण संस्कृति सम्यक ज्ञान शिक्षण शिविर" का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान एवं सम्यक चरित्र के मार्ग पर अग्रसर होना तथा जैन सिद्धांतों का गहन अध्ययन करना है।
इस शिविर में पारस जैन आदिश्वर, व्याख्याता श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर, एवं दीपांशु जैन शास्त्री, स्थानीय विद्वान, मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित रहेंगे। अध्ययन विषयों में पुरुषार्थ सिद्धि उपाय, छहढाला का तृतीय और चतुर्थ ढाल तथा बाल बोध भाग-1 शामिल हैं। कक्षाएं प्रातः 8:00 से 9:15 बजे तथा सायं 8:00 से 9:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी। इस कार्यक्रम का आयोजन शांतिनाथ दिगम्बर जैन समिति एवं निवेदन सकल दिगम्बर जैन समाज, बसंत विहार द्वारा किया जा रहा है।