logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कुकरूखामला रोड पर भीषण हादसा, डम्पर के नीचे आने से एक व्यक्ति की मौत


कुकरू–खामला रोड पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार डम्पर की चपेट में आने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है तथा नागरिकों ने भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण की मांग की है।

4
169 views

Comment