logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मैजिशियन्स एसोसिएशन राजस्थान के लिए भव्य जादूगर सम्मेलन जल्द

मैजिशियन्स एसोसिएशन राजस्थान के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों का वर्ष, जल्द होगा भव्य जादूगर सम्मेलन

रिपोर्टर डाॅ.हरि ओम
जयपुर। मैजिशियन्स एसोसिएशन राजस्थान के लिए वर्ष 2026 अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियों और नई सौगातों का वर्ष साबित होने जा रहा है। एसोसिएशन के संरक्षक एवं वरिष्ठ जादूगर ग्रेट मायावी जूनियर ने जानकारी देते हुए बताया कि शीघ्र ही राजस्थान में एक ऐतिहासिक जादूगर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसके स्थान एवं तिथि की घोषणा इस सप्ताह माननीय अशोक गहलोत जी के साथ प्रस्तावित बैठक के बाद की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जादू जगत से जुड़ी दो अत्यंत महत्वपूर्ण और शुभ घोषणाएं भी जल्द ही सामने आने वाली हैं। एसोसिएशन द्वारा अपने गठन के समय निर्धारित उद्देश्यों में से लगभग 80 प्रतिशत लक्ष्य इसी वर्ष पूर्ण होने की संभावना है, जो राजस्थान के जादूगर समुदाय के लिए गर्व का विषय है।

ग्रेट मायावी जूनियर ने कहा कि मैजिशियन्स एसोसिएशन राजस्थान का उल्लेख माननीय अशोक गहलोत जी द्वारा उनके आधिकारिक फेसबुक पेज पर चार बार किया जा चुका है तथा एक बार एसोसिएशन के सदस्यों के साथ ऑनलाइन ज़ूम बैठक भी आयोजित की गई। यह एसोसिएशन के बढ़ते प्रभाव और कार्यों की स्वीकृति का प्रमाण है।

उन्होंने एसोसिएशन के पुनर्गठन से लेकर वर्तमान तक मिले सहयोग के लिए माननीय अशोक गहलोत जी एवं महिपाल जी गुप्ता का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रोत्साहन और मार्गदर्शन ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

एसोसिएशन के आधार स्तंभ रहे स्वर्गीय त्रिकाल जी को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि आज यदि वे हमारे बीच होते तो संगठन की प्रगति देखकर निश्चित रूप से प्रसन्न होते। साथ ही हरीश यादव, सुब्रोतो मुखर्जी, प्रशांत नागपाल, हैरती जी, देवीशंकर जी, एस. लाल जी, अशोक शर्मा एवं एसोसिएशन के सभी सदस्यों के निःस्वार्थ योगदान की सराहना की।

उन्होंने कहा कि सभी साथियों ने पूज्य मायावी साहब के सपनों को साकार करने के लिए तन, मन और धन से सहयोग किया है, जिसके लिए आने वाली पीढ़ियां सदैव उनकी ऋणी रहेंगी।

अंत में उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी जादूगर साथियों के संयुक्त प्रयास अब रंग लाने वाले हैं और शीघ्र ही राजस्थान के जादूगर एक ऐतिहासिक सम्मेलन में एकत्रित होकर जादू कला के नए युग की शुरुआत करेंगे।

– जादूगर ग्रेट मायावी जूनियर
मैजिशियन्स एसोसिएशन राजस्थान

17
2350 views

Comment