logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जेजुरी में वाहन कर, पार्किंग और टोल शुल्क से भाविक नाराज

जेजुरी : श्री क्षेत्र जेजुरी में दर्शन के लिए आने वाले भाविकों को वाहन कर, खाजगी पार्किंग शुल्क और हाल ही में शुरू हुए टोल कर के कारण तीन गुना आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। इस बढ़े हुए खर्च से भाविकों में असंतोष फैल रहा है और सोशल मीडिया पर जेजुरी शहर व श्री खंडोबा देवस्थान के खिलाफ नकारात्मक प्रतिक्रियाएं बढ़ रही हैं।

भाविकों का कहना है कि पहले से ही इंधन, यात्रा खर्च, टोल और अन्य शुल्कों का भार सहना पड़ता है, अब वाहन कर व अलग से पार्किंग शुल्क ने उनके आर्थिक बोझ को और बढ़ा दिया है। स्थानीय नागरिक और भाविक जेजुरी नगर परिषद व मार्तंड देवस्थान से इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की अपील कर रहे हैं। वे सुलभ, पारदर्शी और किफायती व्यवस्था की मांग कर रहे हैं जिससे जेजुरी की सकारात्मक छवि बनी रहे।

जफर भाई सय्यद (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बहुजन युथ पन्थर) ने भी भाविकों के सम्मान की वकालत करते हुए शुल्कों की पुनर्विचार और जेजुरी की बदनामी रोकने की मांग की है। भाविकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित संस्थाओं को पार्किंग, वाहन कर और टोल शुल्क से जुड़े मुद्दों पर उचित नीति बनानी चाहिए।

14
1573 views

Comment