logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शिविर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन पर कांटी विधायक अजीत कुमार ने मुलाकात कर किया भव्य स्वागत

*ब्रेकिंग न्यूज, मुजफ्फरपुर, बिहार*।
-----------

*कांटी विधायक अजीत कुमार ने बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत एवं पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार से भी किया मुलाकात*

मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज विधानसभा क्षेत्र के परसौनीनाथ में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन पर कांटी विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर कांटी विधायक अजीत कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा मोतीपुर चीनी मिल को पुनः संचालित करने की दिशा में सकारात्मक पहल एवं सहमति किसानों के लिए अत्यंत सुखदायक एवं आशाजनक समाचार है।

श्री कुमार ने कहा की यह निर्णय मुजफ्फरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के हजारों गन्ना किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कांटी विधायक अजीत कुमार ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच एवं मार्गदर्शन में बिहार विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा तथा राज्य की प्रगति और अधिक गति प्राप्त करेगी।

वही, इस कार्यक्रम के दौरान कांटी विधायक अजीत कुमार ने बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत एवं पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार से भी आत्मीय एवं स्नेहपूर्ण मुलाकात की।

इस मौके पर मंत्री दिलीप जायसवाल, रमा निषाद, सांसद वीणा देवी, विधायक अरुण सिंह, राजू सिंह, रंजन कुमार, अजय कुमार कुशवाहा, बेबी कुमारी, विधान पार्षद दिनेश प्रसाद सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र की जनता, किसानों व अन्य लोगों उपस्थित रहे।

4
220 views

Comment