logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वाराणसी: खेत बचाओ अभियान में किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

वाराणसी: आईसीएआर-भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) द्वारा ग्राम काजीचक, आराजीलाइन में ‘खेत बचाओ अभियान’ के अंतर्गत किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, जैव-उर्वरकों के उपयोग एवं सतत कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करना था। संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने किसानों को वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा मृदा की उर्वरा शक्ति बनाए रखने, फसल विविधिकरण अपनाने और संतुलित उर्वरक प्रयोग करने पर बल दिया।

डॉ. नीरज सिंह ने लाभकारी सूक्ष्म जीवों एवं सूक्ष्म जीव आधारित उत्पादों के उपयोग की वैज्ञानिक विधियों की जानकारी दी, जिससे रासायनिक उर्वरकों की निर्भरता कम हो सकती है। डॉ. एस के सिंह ने मृदा परीक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए जैव उर्वरक के प्रयोग की विधि प्रदर्शित की। डॉ. राकेश कुमार दुबे ने मिट्टी को जीवित तंत्र बताते हुए उसकी रक्षा की जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जैव उर्वरक एवं संबंधित विषयों पर लीफलेट वितरित किए गए और किसानों ने वैज्ञानिकों से संवाद कर समस्याओं का समाधान प्राप्त किया। 158 किसानों ने भाग लिया, जिनमें 70 महिला और 88 पुरुष किसान शामिल थे, जिन्होंने उन्नत तकनीकों को अपनाने का संकल्प लिया।

24
1700 views

Comment