logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चन्दोई में अधिवक्ताओं का भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न, सैकड़ों अधिवक्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा

📍 127 सदर विधानसभा, पीलीभीत के ग्राम चन्दोई स्थित मौर्य बैंकट हॉल में आज समाजवादी अधिवक्ता सभा के सम्मान में एक भव्य एवं गरिमामयी अधिवक्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री सतेन्द्र मौर्य (प्रदेश सचिव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, समाजवादी पार्टी) द्वारा किया गया।

🌟 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जगदेव सिंह जगा (जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी, पीलीभीत) रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री ज्योति प्रकाश शुक्ला (एडवोकेट), जिलाध्यक्ष समाजवादी अधिवक्ता सभा, पीलीभीत ने की।

🎖️ मंच पर हाजी इम्तियाज अल्वी (विधानसभा अध्यक्ष 127 पीलीभीत), शिशिर यादव एडवोकेट, आशीष कुमार एडवोकेट, जूही खान एडवोकेट, प्रशांत यादव (पूर्व जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सभा), शराफत यार खां, मनोरमा जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

💐 कार्यक्रम में उपस्थित सभी वरिष्ठ एवं सम्मानित अधिवक्ताओं का स्वागत आयोजक श्री सतेन्द्र मौर्य द्वारा फूल-मालाएं पहनाकर एवं सम्मानित कर किया गया। इस दौरान राजीव यादव, रामू पांडे, माखन लाल सैनी, रोहतास कुमार गौतम, भगवान शरण यादव, मोरध्वज लोधी, संजीव कुमार वर्मा, गिरजा शंकर शर्मा, मोहनलाल कश्यप, अनिल कुशवाहा, मुजाहिद अली, सौरभ पाठक, गोविंद पांडे, विकास रस्तोगी, राजेश कुमार गंगवार, कामिल जमील, कायम खान, शोभाराम वर्मा, उमाशंकर मौर्य, छत्रपाल, इस्तियाक अहमद, मोहम्मद नवीन अंसारी, जावेद अख्तर, नदीम खान, हसनैन मलिक, मोहम्मद मोइन यार खां, कामरान बेग, साजिद खान, कालिम खान, सारिक अंसारी, कासिफ, राशिद, दीपक कश्यप, अशोक सैनी, राहुल कश्यप सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे।

🎤 अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री जगदेव सिंह जगा ने कहा कि समाजवादी पार्टी आज संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय एवं हर वर्ग के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है और इस संघर्ष में अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

⚖️ अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री ज्योति प्रकाश शुक्ला (एडवोकेट) ने कहा कि समाजवादी अधिवक्ता सभा केवल न्यायालयों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में न्याय और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लक्ष्य को लेकर अधिवक्ता सभा बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ समाजवादी पार्टी के साथ खड़ी है।

🤝 कार्यक्रम के आयोजक श्री सतेन्द्र मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि अधिवक्ता समाज का वह वर्ग है जो लोगों को न्याय, हक और अधिकार दिलाने का कार्य करता है तथा किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

🎙️ कार्यक्रम का सफल संचालन श्री आशीष कुमार (एडवोकेट), जिला उपाध्यक्ष समाजवादी अधिवक्ता सभा द्वारा किया गया।

🌹 अंत में आयोजक श्री सतेन्द्र मौर्य ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी वरिष्ठ अधिवक्ताओं, पदाधिकारियों एवं अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

👥✨ कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ताओं एवं समाजवादी साथियों की उपस्थिति ने यह संदेश दिया कि जनपद पीलीभीत में समाजवादी अधिवक्ता सभा निरंतर मजबूत हो रही है और संगठन के प्रति अधिवक्ताओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है।

📸⚖️ यह सम्मान समारोह अधिवक्ताओं के सम्मान, संगठन की एकजुटता और समाजवादी विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता का एक यादगार उदाहरण बन गया। 🌹🚲

✍️ विकास रस्तोगी, अधिवक्ता
जिला मीडिया प्रभारी
समाजवादी अधिवक्ता सभा,पीलीभीत
📞 8449031111

6
453 views

Comment