logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धौलाकुआं जिला परिषद वार्ड-10 में भगवान दास की शानदार जीत, 1454 मतों से दर्ज की विजय

जिला परिषद वार्ड नंबर 10 धौलाकुआं के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी भगवान दास ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रमणीक सिंह को 1454 मतों के अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की है।

घोषित परिणामों के अनुसार भगवान दास को 6984 मत, रमणीक सिंह को 5530 मत, सीमा कपूर को 3385 मत तथा योगेश को 984 मत प्राप्त हुए।

भगवान दास की इस जीत को क्षेत्र की जनता द्वारा उनके प्रति व्यक्त किए गए विश्वास, जनसेवा और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का समर्थन माना जा रहा है। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और विजय का जश्न मनाया गया।

विजय के बाद भगवान दास ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि धौलाकुआं क्षेत्र की जनता की जीत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे सभी वर्गों को साथ लेकर क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।

क्षेत्र के लोगों ने उम्मीद जताई है कि भगवान दास अपने कार्यकाल में विकास को नई गति देंगे तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

भगवान दास जी को इस शानदार विजय पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।

0
3431 views

Comment