logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्वच्छता के साथ छात्र सहायता की मांग, शाह समाज ने सौंपा महापौर को ज्ञापन

ईदुल अज़हा (कुर्बानी ईद) पर उत्कृष्ट स्वच्छता व्यवस्था के लिए महापालिका प्रशासन का सम्मान

अल्पसंख्यांक समाज के छात्र छात्राओं को मिले शासन योजना का पूरा लाभ

जलगांव :(शाह एजाज़ गुलाब)

ईदुल अज़हा (कुर्बानी ईद) के अवसर पर जलगांव शहर के मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में महानगरपालिका द्वारा विशेष स्वच्छता एवं साफ-सफाई की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई इस सराहनीय कार्य के लिए छप्परबंद मुस्लिम शाह फकीर समाज सुधारक मंडल की ओर से महापालिका प्रशासन एवं महापौर दीपमाला काले का अभिनंदन किया गया
मंगलवार 2 जून 2026 को समाज के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर को ज्ञापन सौंपकर उनका शाल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने भविष्य में भी नागरिक सुविधाओं तथा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर इसी प्रकार प्रभावी कार्य जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की ज्ञापन के माध्यम से यह भी मांग की गई कि महानगरपालिका तथा अनुदानित निजी विद्यालयों में अध्ययनरत मुस्लिम शाह फकीर समाज के आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति, शैक्षणिक सहायता एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए सभी विद्यालयों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाने की मांग की गई इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्हाज अजमल शाह, जिलाध्यक्ष गुलाम मोईन शाह, महानगराध्यक्ष राजू शाह, मीडिया प्रमुख एजाज शाह सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे

10
1533 views

Comment