logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रांची पुलिस ने शहर में बड़ा सुरक्षा अभियान चलाया

रांची: अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रांची पुलिस ने सोमवार रात शहर के 15 से अधिक प्रमुख स्थानों पर एक साथ बड़ा अभियान चलाया। सुजाता चौक, न्यू मार्केट चौक, खेलगांव, शहीद मैदान, चांदनी चौक, बिरसा चौक समेत कई जगहों पर पुलिस की विशेष टीमों ने वाहनों और संदिग्धों की गहन जांच की। अभियान का उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाना, रात्रिकालीन अपराधों की रोकथाम और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था।

पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) के नेतृत्व में मुख्य चौक-चौराहों पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी विशेष जांच अभियान चलाया गया। रांची पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या आपातकालीन हेल्पलाइन 112 पर दें।

0
2 views

Comment