रांची पुलिस ने रात में व्यापक जांच अभियान चलाया
रांची: 2 जून 2026 को रांची पुलिस ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शहर में एक साथ व्यापक जांच अभियान चलाया। इस अभियान में सुजाता चौक, न्यू मार्केट चौक, खेलगांव, शहीद मैदान, चांदनी चौक, बिरसा चौक सहित 15 से अधिक प्रमुख स्थानों पर पुलिस की विशेष टीमों ने वाहनों और संदिग्धों की गहन जांच की।
पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) के नेतृत्व में मुख्य चौक-चौराहों पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी विशेष जांच की गई। इस अभियान का उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण रखना, रात्रिकालीन अपराधों को रोकना और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। रांची पुलिस ने किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या आपातकालीन हेल्पलाइन 112 पर देने की अपील की है।