logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पीएम श्री विद्यालय बागरा की छात्रा रेणुका फिर करेगी हवाई यात्रा, मुंबई एयर टूर के लिए चयनित

बेंगलुरू / बागरा (दलपतसिंह भायल)पीएम श्री विद्यालय बागरा की मेधावी छात्रा रेणुका कुमारी एक बार फिर हवाई यात्रा करने जा रही है। इस बार वह रायपुरिया निवासी मोहनलाल रताजी माली परिवार एवं जय आबूराज सेवा फाउंडेशन मुंबई द्वारा आयोजित विशेष मुंबई एयर टूर में भाग लेगी। यह टूर रायपुरिया के टॉपर्स तथा जालौर ब्लॉक की सरकारी स्कूलों के बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य खीम सिंह राठौड़ ने बताया कि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जालौर द्वारा जारी आदेश एवं चयन सूची के अनुसार पीएम श्री विद्यालय बागरा की छात्रा रेणुका कुमारी, पुत्री राजेश कुमार सुथार, ने सीनियर सेकेंडरी विज्ञान वर्ग की बोर्ड परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे जालौर ब्लॉक में प्रथम स्थान हासिल किया था। इसी उपलब्धि के आधार पर उनका चयन मुंबई एयर टूर के लिए किया गया है।
रेणुका की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। गांववासियों ने भी खुशी व्यक्त करते हुए छात्रा को शुभकामनाएं दी हैं। विद्यालय परिवार ने इसे गर्व का विषय बताते हुए कहा कि रेणुका की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी तथा उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करेगी।

101
2200 views

Comment