logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उरई रेलवे स्टेशन के पास ट्रांसफार्मर की सुरक्षा जाली टूटी, हादसे की आशंका

उरई। शहर के रेलवे स्टेशन क्षेत्र में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने लगे विद्युत ट्रांसफार्मर की सुरक्षा जाली (चैनल) लंबे समय से टूटी पड़ी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर के चारों ओर लगी सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा इसकी मरम्मत और देखरेख की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। रेलवे स्टेशन के समीप होने के कारण यहां दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में खुले और असुरक्षित ट्रांसफार्मर के कारण किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि टूटी हुई जाली के चलते बच्चे और राहगीर अनजाने में ट्रांसफार्मर के करीब पहुंच सकते हैं, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्रवासियों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि ट्रांसफार्मर के चारों ओर लगी टूटी सुरक्षा जाली को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए तथा नियमित निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों की सुरक्षा बनी रहे।

स्थान: उरई रेलवे स्टेशन, पंजाब नेशनल बैंक के सामने, उरई

0
275 views

Comment