logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता मिलेगी : प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता मिलेगी : प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट

सर्वे कार्य गंभीरता, निष्पक्षता एवं सक्रियता से करने के निर्देश


रिपोर्ट -
भगवानदास शाह
जिला बुरहानपुर



बुरहानपुर 2 जून 2026/
जल संसाधन विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने,जिले में हाल ही में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों की फसल क्षति के संबंध में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सर्वे कार्य पूरी गंभीरता, निष्पक्षता एवं सक्रियता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि सर्वे में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी।
प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित किसानों की फसल क्षति का वास्तविक एवं पारदर्शी आंकलन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र किसानों को शासन की राहत योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ खड़ी है और संकट के इस दौर में हर पात्र किसान को सहायता दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि किसानों के हित सर्वोच्च प्राथमिकता हैं तथा प्राकृतिक आपदा से प्रभावित प्रत्येक पात्र किसान को नियमानुसार राहत एवं सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
उल्लेखनीय है कि प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट का शीघ्र ही बुरहानपुर जिले का दौरा प्रस्तावित है। दौरे के दौरान वे प्राकृतिक आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर फसल नुकसानी का जायजा लेंगे तथा किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त करेंगे।

2
776 views

Comment