logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दलित पैंथर के राष्ट्रीय संयोजक मनोज भारती पर आर्थिक सहायता राशि हड़पने का आरोप, वीडियो वायरल

लखीमपुर खीरी। जिले के थाना नीमगांव क्षेत्र के ग्राम कौढ़ैया से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पीड़ित परिवार ने भारतीय दलित पैंथर के राष्ट्रीय संयोजक मनोज भारती पर आर्थिक सहायता राशि हड़पने का आरोप लगाया है।
पीड़ित परिवार का कहना है कि वर्ष 2021 में गांव स्थित अम्बेडकर पार्क में मूर्ति स्थापना को लेकर हुए विवाद के दौरान उनके परिवार के साथ मारपीट की गई थी। घटना में परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। मामले में पुलिस द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पीड़ित पक्ष के अनुसार, घटना के बाद समाज कल्याण विभाग की ओर से आर्थिक सहायता के रूप में लाखों रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई थी। आरोप है कि उक्त धनराशि का बड़ा हिस्सा मनोज भारती द्वारा हड़प लिया गया। वायरल वीडियो में पीड़ित परिवार प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करता दिखाई दे रहा है।
पीड़ितों ने प्रशासन से पुनः हस्तक्षेप कर पूरे प्रकरण की जांच कराने तथा उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है।
हालांकि, इस संबंध में मनोज भारती का पक्ष समाचार लिखे जाने तक सामने नहीं आ सका है। आरोपों की पुष्टि संबंधित जांच और प्रशासनिक कार्रवाई के बाद ही हो सकेगी।

16
690 views

Comment