logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पर्ल हाउस के 15वें शोरूम का खूंटी में भव्य उद्घाटन


खूंटी, 2 जून: मोतियों एवं पर्ल ज्वेलरी के प्रतिष्ठित ब्रांड पर्ल हाउस ने खूंटी में अपने 15वें शोरूम का भव्य शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह दोपहर 1:00 बजे खूंटी के दंडाधिकारी (मजिस्ट्रेट) के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, गणमान्य अतिथि एवं ग्राहक उपस्थित रहे।
पर्ल हाउस की ग्रुप डायरेक्टर मौमिता गोस्वामी ने बताया कि खूंटी के ग्राहकों की लंबे समय से मांग थी कि पर्ल हाउस की सेवाएं उनके शहर में भी उपलब्ध हों। इसी मांग को ध्यान में रखते हुए संस्था ने खूंटी में अपना 15वां शोरूम प्रारंभ किया है।
उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स की घोषणा की गई है। सभी ग्राहकों को फ्लैट 20 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जा रहा है, साथ ही हर खरीदारी पर निश्चित उपहार (Assured Gift) भी प्रदान किया जाएगा।
मौमिता गोस्वामी ने बताया कि पर्ल हाउस भारत की एकमात्र ऐसी मोती विक्रेता संस्था है जो अपने उत्पादों पर 75 प्रतिशत एक्सचेंज वैल्यू की विशेष सुविधा देती है। ग्राहक 2 वर्ष, 4 वर्ष या 8 वर्ष तक उपयोग करने के बाद भी अपने मोतियों के आभूषणों को बदल सकते हैं। फैशन और ज्वेलरी उद्योग में यह सुविधा ग्राहकों के लिए एक अनूठी पहल है।
गौरतलब है कि पर्ल हाउस वर्ष 2003 से रांची में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है। खूंटी के ग्राहकों को खरीदारी के लिए पहले रांची जाना पड़ता था, लेकिन अब इस नए शोरूम के खुलने से उन्हें अपने ही शहर में बेहतर गुणवत्ता, आकर्षक डिजाइनों और भरोसेमंद सेवाओं का लाभ मिलेगा।
पर्ल हाउस ने विश्वास व्यक्त किया कि यह नया शोरूम खूंटी एवं आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों के लिए पसंदीदा खरीदारी केंद्र बनेगा।

1
356 views

Comment