logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ऑर्बिट 9X फिल्म्स का मेगा ऑडिशन 6 जून को, म्यूजिक वीडियो और हरियाणवी नाटक के लिए कलाकारों को मिलेगा बड़ा अवसर

भिवानी, हरियाणा: प्रसिद्ध फिल्म एवं म्यूजिक प्रोडक्शन हाउस Orbit 9X Films द्वारा 6 जून 2026 को मेगा ऑडिशन का आयोजन किया जा रहा है। यह ऑडिशन आगामी अंतरराष्ट्रीय म्यूजिक वीडियो “Global Vibe (The Rule Breaker)” और एक नए YouTube हरियाणवी नाटक के लिए कलाकारों की तलाश हेतु है। इसमें अभिनय, मॉडलिंग और डांसिंग में रुचि रखने वाले पुरुष एवं महिला प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।

निर्माता संजय शर्मा “बाबा” ने बताया कि म्यूजिक वीडियो का विश्वव्यापी रिलीज़ होगा जबकि हरियाणवी नाटक की शूटिंग 10 जून 2026 से शुरू होगी। चयनित कलाकारों को Orbit 9X Films के आगामी प्रोजेक्ट्स में कार्य करने का अवसर मिलेगा। ऑडिशन Mudra Dance Academy, रोहतक रोड, सस्ता बाजार के सामने, भिवानी में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। संजय शर्मा ने हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों के उभरते कलाकारों को इस अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया है।

18
1803 views

Comment