logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फगवाड़ा में बेजुबान पशुओं के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन

फगवाड़ा : आवारा कुत्तों और अन्य बेजुबान पशुओं के प्रति बढ़ती अमानवीय सोच और हालिया सरकारी नीतियों के विरोध में शनिवार को गोल चौक, फगवाड़ा में पशु प्रेमियों एवं समाजसेवियों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में फगवाड़ा, जालंधर और होशियारपुर से आए पशु प्रेमियों ने भाग लिया। पियूष सोनी ने कहा कि बेजुबान पशुओं की समस्याओं का समाधान कठोरता नहीं, बल्कि मानवीय एवं वैज्ञानिक तरीकों से किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार द्वारा जारी आदेशों को वापस लेने और सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान देने पर रोक लगाने की मांग की।

पियूष सोनी ने पशु जन्म नियंत्रण (ABC) कार्यक्रम में कमी और भ्रष्टाचार पर भी चिंता व्यक्त की और अधिक प्रभावी विकल्पों की आवश्यकता बताई। होशियारपुर से आए शक्ति ने बेसहारा और घायल पशुओं की सेवा की बात कही और बढ़ती क्रूरता पर चिंता जताई। अपरा से आए बेनी ने समाज में बच्चों और महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर ध्यान देने की जरूरत बताई और बेजुबान पशुओं के प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की अपील की। प्रदर्शन में विपिन गाबा, पंडित रविकांत, मनदीप, दीपक, ध्रुव, रिंकू, सिमरन कौर, मनजिंदर कौर, परम कौर, रितु, कोमल समेत अनेक पशु प्रेमी मौजूद थे।

6
232 views

Comment