logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बड़े मंगल के पावन अवसर पर कस्बे के सिद्धपीठ श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में मंगलवार को भव्य धार्मिक आयोजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया

बड़े मंगल के पावन अवसर पर कस्बे के सिद्धपीठ श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में मंगलवार को भव्य धार्मिक आयोजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया

हुसैनगंज/फतेहपुर
बड़े मंगल के पावन अवसर पर कस्बे के सिद्धपीठ श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में मंगलवार को भव्य धार्मिक आयोजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से हुई, जिसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर प्रांगण रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा उठा और “जय श्री राम” व “लक्ष्मी नारायण भगवान की जय” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
बड़े मंगल के अवसर पर कस्बे में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा भंडारे लगाए गए। कहीं शरबत वितरण किया गया तो कहीं पूड़ी-सब्जी का प्रसाद भक्तों को वितरित किया गया। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही बनी रही और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। आयोजन समिति के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने व्यवस्था संभालते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।

6
2867 views

Comment