गणेशपुर टोल प्लाजा पर मारपीट व बलवा करने के आरोप में 5 आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट: मनव्वर मलिक, ब्यूरो चीफ, सहारनपुर
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने गणेशपुर टोल प्लाजा पर मारपीट, जाम लगाने और लोक कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 1 जून 2026 को गणेशपुर टोल प्लाजा पर कुछ युवकों द्वारा टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई तथा टोल संचालन में बाधा डालते हुए जाम की स्थिति उत्पन्न कर दी गई। मामले की सूचना पर थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी:
1. आशीष पुत्र सुदेश पाल निवासी अल्लीवाला, थाना फतेहपुर, सहारनपुर
2. कार्तिक पुत्र देवी सिंह निवासी मोहम्मदपुर कंधेला, थाना फतेहपुर, सहारनपुर
3. नितिन पुत्र मांगेराम उर्फ सुदेश पाल निवासी अल्लीवाला, थाना फतेहपुर, सहारनपुर
4. सुधीर पुत्र कलाराम निवासी मनोहरपुर, थाना बिहारीगढ़, सहारनपुर
5. कुलदीप पुत्र निधेश निवासी मनोहरपुर, थाना बिहारीगढ़, सहारनपुर
आरोपियों के विरुद्ध थाना बिहारीगढ़ में मुकदमा अपराध संख्या 86/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं एवं क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी कार्तिक के विरुद्ध वर्ष 2024 में थाना फतेहपुर में आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक मोहित कुमार, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।