logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंचकूला में ट्रैफिक व्यवस्था पर बड़ा एक्शन: ट्रैफिक विंग से हटेंगे सभी एसपीओ और होमगार्ड

पंचकूला, 2 जून : पंकज नैन ने ट्रैफिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जनहितैषी बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़ समेत अन्य राज्यों से आने वाले वाहन चालकों की शिकायतों के बाद ट्रैफिक विंग में व्यापक बदलाव के निर्देश जारी किए गए हैं।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पिछले कुछ समय से ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों की समीक्षा के बाद निर्णय लिया गया है कि ट्रैफिक विंग में तैनात सभी एसपीओ और होमगार्ड जवानों को हटाकर अन्य स्थानों पर तैनात किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अब ट्रैफिक पुलिस का मुख्य फोकस सड़क सुरक्षा से जुड़े गंभीर उल्लंघनों पर रहेगा। विशेष रूप से ड्रिंक एंड ड्राइव, ट्रिपल राइडिंग, बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने और वाहनों पर अवैध ब्लैक फिल्म लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसका उद्देश्य आम वाहन चालकों को अनावश्यक परेशानियों से बचाना और दुर्घटनाओं पर नियंत्रण करना है।

पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि यदि कोई पुलिस कर्मचारी वाहन जांच के दौरान अभद्र व्यवहार करता है, रिश्वत मांगता है या अनुचित लाभ लेने की कोशिश करता है, तो वाहन चालक हेल्पलाइन नंबर 9115777026 पर तुरंत शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

पंचकूला पुलिस का कहना है कि पारदर्शिता, जवाबदेही और जनता के साथ सम्मानजनक व्यवहार ही बेहतर पुलिसिंग की पहचान है। इसी सोच के साथ यह फैसला लागू किया गया है, ताकि पुलिस और जनता के बीच विश्वास और मजबूत हो सके।

#PanchkulaPolice #PankajNain #TrafficPolice #Panchkula #DrinkAndDrive #TripleRiding #BlackFilm #TrafficRules #RoadSafety #PoliceAction #samacharsansarnews24

0
143 views

Comment