logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिग ब्रेकिंग न्यूज उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की APS भर्ती 2023 का परिणाम जारी, एक भी अभ्यर्थी नहीं हुआ सफल



इनसेप्शन डेली न्यूज़/ID News
संदीप शास्त्री (ब्यूरो चीफ)

प्रयागराज/लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने अपर निजी सचिव (APS) परीक्षा-2023 के संबंध में महत्वपूर्ण विज्ञप्ति जारी की है। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, APS भर्ती की 331 रिक्तियों के लिए आयोजित द्वितीय चरण की परीक्षा में शामिल 4240 अभ्यर्थियों में से कोई भी उम्मीदवार निर्धारित मानक पूरा नहीं कर सका, जिसके चलते एक भी अभ्यर्थी को तृतीय चरण की परीक्षा के लिए सफल घोषित नहीं किया गया है।

आयोग ने बताया कि प्रथम चरण की परीक्षा 7 जनवरी 2024 को आयोजित हुई थी, जिसका परिणाम 4 मार्च 2024 को घोषित किया गया था। इसमें 5889 अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण के लिए सफल घोषित किया गया था।

द्वितीय चरण की परीक्षा 28 जून से 18 जुलाई 2024 के बीच लखनऊ में आयोजित की गई थी। परीक्षा में हिन्दी आशुलेखन (शॉर्टहैंड) और हिन्दी टंकण शामिल था। नियमों के अनुसार अभ्यर्थियों के लिए हिन्दी आशुलेखन में न्यूनतम 80 शब्द प्रति मिनट की त्रुटिरहित गति प्राप्त करना अनिवार्य था। आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार कोई भी अभ्यर्थी इस निर्धारित मानक को पूरा नहीं कर सका। इसके परिणामस्वरूप सभी 331 पदों को अग्रेनीत (Carry Forward) करने का निर्णय लिया गया है।
UPPSC
आयोग ने यह भी कहा है कि संबंधित अभ्यर्थियों के प्राप्तांक एवं अन्य जानकारी शीघ्र ही उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
UPPSC
— ID News Desk
लखनऊ/प्रयागराज

3
631 views

Comment