logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

छिंदवाड़ा वेयरहाउस में कृषकों के साथ खाद वितरण में भेदभाव

छिंदवाड़ा: वेयरहाउस में कृषकों को खाद वितरण में भेदभाव किया जा रहा है। गाड़ियों को नियम और पर्ची पर गाड़ी नंबर या सीरियल नंबर के अनुसार खाद नहीं दिया जा रहा है, जिससे कृषक सुबह से शाम तक लाइन में लगे रहते हैं। कृषकों का कहना है कि यदि पर्ची पर नंबर दिया जाए तो उन्हें खाद प्राप्त करना आसान होगा।

कृषकों ने जिला प्रशासन से इस समस्या पर ध्यान देने और खाद वितरण में सुधार की मांग की है। वे चाहते हैं कि शासन एवं पुलिस की निगरानी में खाद वितरण किया जाए ताकि गाड़ियों को सही ढंग से खाद मिल सके और सभी कृषकों को समान सुविधा प्राप्त हो सके।

0
5 views

Comment