logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्तराखंड देहरादून तहसील विकास नगर के हरबर्टपुर में रफ्तार का कहर: केटीएम ड्यूक डंपर से टकराई, 24 वर्षीय युवक की मौत

उत्तराखंड देहरादून तहसील विकास नगर के
हरबर्टपुर में रफ्तार का कहर: केटीएम ड्यूक डंपर से टकराई, 24 वर्षीय युवक की मौत
👉चंद सेकंड की रफ्तार ने उजाड़ दिया घर का चिराग, धर्मावाला के पास दर्दनाक हादसे में युवक ने तोड़ा दम
👉महंगी स्पोर्ट्स बाइक और तेज गति का खतरनाक मेल, एक और परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
माता-पिता भी लें सबक—बच्चों को तेज रफ्तार बाइक देने से पहले समझाएं जिम्मेदारी और सड़क सुरक्षा का महत्व
हरबर्टपुर/विकासनगर। हरबर्टपुर से धर्मावाला की ओर जाने वाले मार्ग पर शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मौसम गुरुंग पुत्र कुमार सिंह गुरुंग निवासी जामुन खाता लक्ष्मीपुर, थाना सहसपुर अपनी केटीएम ड्यूक बाइक संख्या UK07 DD 0980 से हरबर्टपुर चौक से धर्मावाला की ओर जा रहा था। इसी दौरान होटल मिलन पैलेस के पास सड़क किनारे खड़े डंपर के पिछले हिस्से से उसकी बाइक जा टकराई।
👉हादसा इतना भीषण था कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए उसे स्वामी विवेकानंद अस्पताल, धर्मावाला पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। अस्पताल में ही युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
यह हादसा एक बार फिर सड़क पर तेज रफ्तार के खतरों की ओर इशारा करता है आजकल युवाओं में स्पोर्ट्स बाइक का बढ़ता क्रेज कई बार जानलेवा साबित हो रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि बाइक की ताकत नहीं, उसे चलाने वाले की समझ और जिम्मेदारी सबसे महत्वपूर्ण होती है
👉संदेश:
माता-पिता को भी अपने बच्चों को महंगी और हाई-स्पीड बाइक देने से पहले सड़क सुरक्षा, गति नियंत्रण और यातायात नियमों का महत्व जरूर समझाना चाहिए। कुछ मिनटों का रोमांच कई बार पूरी जिंदगी का दर्द बन जाता है✍️

500
14068 views

Comment