सपने पूरे करने के लिए खुश रहना जरूरी : एसडीएम रिंकू सिंह राही
जालौन। सेठ वीरेंद्र कुमार विद्यालय में आयोजित समर कैम्प का समापन समारोह उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि एसडीएम जालौन रिंकू सिंह राही (आईएएस) ने प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सपनों को पूरा करने के लिए खुश रहना, सकारात्मक सोच रखना और निरंतर मेहनत करना आवश्यक है। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. नितिन मित्तल ने बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की। कार्यक्रम में शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
रिपोर्ट
राजू पाटकार