लखनऊ से दिल्ली तक आईटीबीपी जवान की मां के हाथ कटने का मामला चर्चा में
लखनऊ : आईटीबीपी जवान की मां के कटे हाथ के मामले ने चिकित्सा व्यवस्था और प्रशासनिक प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना के बाद कानपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी को हटाकर जालौन भेजा गया है और उनकी जगह डॉ. अवधेश यादव को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस प्रकरण ने स्वास्थ्य विभाग के लंबे समय से विवादित अधिकारियों की भूमिका पर भी ध्यान आकर्षित किया है।
कानपुर में पुलिस विभाग की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। पीड़ित जवान को एफआईआर दर्ज कराने के लिए कई दिनों तक भटकना पड़ा, तब जाकर आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। अब शासन की अगली कार्रवाई पर नजरें टिकी हैं, क्योंकि कथित लापरवाही बरतने वाले पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर भी जल्द कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।