logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेरठ: गांधी बाग पार्क में विशाल सामूहिक हनुमान चालीसा एवं रामनाम जप आयोजन

मेरठ: 02 जून 2026 को ज्येष्ठ मास के पावन बुढ़वा मंगल के अवसर पर देवाशीष योग ट्रस्ट एवं गांधी बाग योग परिवार के संयुक्त तत्वावधान में मेरठ छावनी स्थित गांधी बाग पार्क में एक भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कर्मयोगी आशीष कुमार शर्मा के आह्वान पर बड़ी संख्या में योग साधक, सामाजिक कार्यकर्ता, सनातन प्रेमी एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए।
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ एवं 108 बार "राम-राम" नामजप किया गया, जिससे वातावरण भक्ति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया। देवाशीष योग ट्रस्ट के सचिव कुलवंत किशोर शर्मा ने बुढ़वा मंगल के धार्मिक महत्व को समझाते हुए कहा कि इस दिन भगवान श्रीराम एवं भक्त हनुमान का मिलन हुआ था। कर्मयोगी आशीष कुमार शर्मा ने हाल ही में जिला योगासन प्रतियोगिता-2026 में पारंपरिक योगासन में रजत पदक प्राप्त करने की जानकारी दी और इस विशेष आयोजन के माध्यम से कृतज्ञता व्यक्त की।
कार्यक्रम में गांधी बाग योग परिवार के सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों ने योग, सामाजिक समरसता, राष्ट्रभक्ति एवं सनातन संस्कारों को सुदृढ़ करने के महत्व पर बल दिया। उपस्थित सभी ने राष्ट्र कल्याण, सामाजिक सद्भाव, पर्यावरण संरक्षण एवं विश्व शांति की प्रार्थना की। कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रार्थना एवं कर्मयोगी आशीष कुमार शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

2
482 views

Comment