logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खरसिया ब्लाक मे पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ द्वारा सम्मान एवं सामाजिक समरसता पर बैठक संपन्न, समाजसेवा और पत्रकारिता को दिया गया सम्मान... खरसिया। पत्र

खरसिया ब्लाक मे पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ द्वारा सम्मान एवं सामाजिक समरसता पर बैठक संपन्न,

समाजसेवा और पत्रकारिता को दिया गया सम्मान...

खरसिया। पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ की रायगढ़ जिला इकाई द्वारा खरसिया रेस्ट हाउस में सम्मान एवं सामाजिक समरसता पर बैठक बुलाई गई। बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष किशोर चौहान के शीर्ष नेतृत्व मे किया गया, जिसमे जिला स्तरीय पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।

इस बैठक मे संगठन के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव विशेष रूप से शामिल रहे साथ ही प्रदेश संरक्षक विश्व प्रकाश शर्मा प्रदेश महासचिव निहारिका श्रीवास्तव एवं प्रदेश प्रवक्ता नसीम कुरैशी भी विशेष रूप से शामिल थे। कार्यक्रम मे जिला एवं ब्लाक स्तर के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र एवं परिचय पत्र वितरण किया गया। इस बैठक के माध्यम से पत्रकारिता, शिक्षा, समाजसेवा एवं जनहित के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर नगर विकास एवं जनहित कार्यों में योगदान के लिए नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग एवं उपाध्यक्ष बंटी सोनी को भी आमंत्रित किया गया था साथ जनप्रतिनिधि के क्षेत्र मे किये जा रहे उनके कार्य की सराहना करते हुए उन्हें भी शाल गुलदस्ता एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मान से नावाजा गया।

इस बैठक मे पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ जिला रायगढ़ के पदाधिकारियों मे जिलाध्यक्ष किशोर चौहान सहित महासचिव संजय गुप्ता, सचिव यशोदा यादव सहित मिडिया प्रभारी अनिल तिवारी, महेन्द्र कुमार सिदार, यशवंत डनसेना ब्लाक अध्यक्ष बालक राम पटेल, सचिव बंशीधर चौहान, दीपक कुमार डनसेना ने इस बैठक मे अहम् भूमिका निभाई। बैठक उपरांत प्रशांत सिंह ठाकुर, धीरज राठौर, फूलबाई चौहान, दिनेश धीरहे, शंभू डनसेना, यश राज यादव, ईशा उरांव एवं भाविका केवट सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बैठक मे उपस्थित पत्रकारों को कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र की आत्मा है और पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ पत्रकारों के सम्मान, अधिकारों और सामाजिक सरोकारों के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प भी दोहराया। बैठक में प्रदेश संरक्षक विश्व प्रकाश शर्मा ने भी अपने संक्षिप्त मार्गदर्शन मे संगठन के मूल उद्देश्य से अवगत कराया, प्रदेश प्रवक्ता नसीम कुरैशी,
द्वारा भी संगठन विस्तार को लेकर विशेष मार्गदर्शन देते हुए बैठक के आयोजन की सराहना की।

बैठक कार्यक्रम का सफल संचालन बी.डी. चौहान ने किया।
बैठक मे यह तय किया गया की कोई भी छोटा या बड़ा आयोजन समाज के लिए समर्पित व्यक्तियों के सम्मान और पत्रकारों की एकजुटता का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आता है इसलिए हमें निरंतर अभ्यासरत होना चाहिए, अंत मे महासचिव संजय गुप्ता ने बैठक मे उपस्थिति लोगों का आभार व्यक्त कर बैठक समाप्ति की घोषणा की।

5
321 views

Comment