logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पुणे : जय भोले फाउंडेशन ने श्रीमद्भागवत कथा आयोजन किया

प्रेस विज्ञप्ति

जय भोले फाउंडेशन द्वारा चिकित्सा सहायता हेतु श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन

पुणे, महाराष्ट्र।

समाज सेवा, धर्म प्रचार एवं मानव कल्याण के उद्देश्य से जय भोले फाउंडेशन द्वारा 31 मई 2026 से 06 जून 2026 तक भव्य श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह दिव्य धार्मिक आयोजन पाटीदार भवन, निगड़ी प्राधिकरण, पुणे (महाराष्ट्र) में संपन्न होगा।

इस पावन कथा का वाचन एवं अमृतमयी प्रवचन परम पूज्य श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर माताजी रत्नेश्वरी देवी जी, गुरु श्री भावेश्वरी माताजी, श्री रामधन आश्रम, मोरबी (गुजरात) द्वारा किया जाएगा। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, सनातन संस्कृति, भक्ति, धर्म एवं मानव सेवा के महत्व का विस्तार से वर्णन किया जाएगा।

जय भोले फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद मरीजों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने हेतु जनसहयोग एकत्रित करना है।

कथा से प्राप्त सहयोग राशि का उपयोग निर्धन एवं जरूरतमंद रोगियों के उपचार, दवाइयों तथा अन्य स्वास्थ्य संबंधी सहायता कार्यों में किया जाएगा।

संस्था का मानना है कि धर्म और सेवा एक-दूसरे के पूरक हैं तथा श्रीमद्भागवत कथा जैसे आध्यात्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सेवा, करुणा और परोपकार की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकता है।

जय भोले फाउंडेशन ने पुणे एवं आसपास के क्षेत्रों के समस्त श्रद्धालुओं, समाजसेवियों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से इस दिव्य कथा में उपस्थित होकर कथा श्रवण का लाभ लेने तथा इस पुण्य सेवा अभियान में अपना सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

"नर सेवा ही नारायण सेवा है"

जय भोले फाउंडेशन सभी श्रद्धालुओं से इस धर्म एवं सेवा के महायज्ञ में सहभागी बनने का विनम्र आग्रह करता है।

0
35 views

Comment