logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाजपा पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी बनने पर मिला भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने जताया विश्वास

जमशेदपुर भारतीय जनता पार्टी के पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी बनाए जाने के बाद पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में भाजपा नेत्री मीरा शर्मा एवं मधुमाला जी अपने परिवारजनों के साथ जिला प्रभारी के आवास पहुंचीं और अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। साथ ही नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, उससे पार्टी को जिले में और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए नेतृत्व में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।

जिला प्रभारी ने स्वागत एवं सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के विश्वास और स्नेह का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उन्हें पार्टी और समाज के प्रति और अधिक समर्पण, निष्ठा तथा जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देती है।

उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग और सामूहिक प्रयास से पूर्वी सिंहभूम में भाजपा को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। संगठन की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए लगातार अभियान चलाए जाएंगे तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए जिले में संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प दोहराया। पार्टी नेताओं का मानना है कि मजबूत संगठन और सक्रिय कार्यकर्ताओं के बल पर आगामी दिनों में भाजपा पूर्वी सिंहभूम में और अधिक प्रभावशाली भूमिका निभाएगी।

1
142 views

Comment