logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुस्लिम युवा समाज ने गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग उठाई, शंकराचार्य से मिलकर सौंपा ज्ञापन

मुस्लिम युवा समाज के प्रतिनिधियों ने पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज को गौ माता को "राष्ट्र माता" अथवा "राज्य माता" का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर गौ संरक्षण, भारतीय संस्कृति के संवर्धन, सामाजिक समरसता तथा आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया।

ज्ञापन में मुस्लिम समाज के युवाओं ने कहा कि गौ सेवा और गौ संरक्षण केवल किसी एक धर्म या समुदाय का विषय नहीं है, बल्कि यह सामाजिक, सांस्कृतिक और मानवीय सरोकारों से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा कि समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करने के लिए सभी वर्गों को मिलकर कार्य करना चाहिए।

इस दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने उपस्थित लोगों को आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती आपसी सम्मान, सहयोग और सद्भावना से ही संभव है।

ज्ञापन सौंपने वालों में फिरोज खान एडवोकेट (शाह) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक विषयों पर भी चर्चा की गई तथा समाज में शांति, सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया गया।

इस पहल को सामाजिक समरसता और विभिन्न समुदायों के बीच संवाद को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है

1
163 views

Comment