logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गर्भवती महिला को बिना पूरी फीस के भर्ती नहीं किया गया

ये घटना हे जीवन ज्योति हॉस्पिटल अंबाला रोड कि हे 31मई 2026 को रात लगभग 12:15 बजे एक गर्भवती महिला को इमरजेंसी में अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने मरीज को देखा और 1 घंटे इंतजार करने को कहा। जब भर्ती करने का समय आया तो अस्पताल ने नॉर्मल डिलीवरी के लिए 15,000 रुपये और बड़े ऑपरेशन के लिए 28,000 रुपये फीस बताई। महिला के परिजनों में से एक सदस्य पैसे लेने घर गया, लेकिन देर हो गई। बाकी परिजनों ने 5,000 रुपये देकर महिला को भर्ती करने का अनुरोध किया, लेकिन अस्पताल ने पूरी 15,000 रुपये की फीस जमा करने के बिना भर्ती करने से इनकार कर दिया।

जब तक बाकी पैसे नहीं आए, तब तक महिला की प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजनों ने कहा कि समस्या फीस की अधिकता की नहीं, बल्कि बिना पूरी फीस के भर्ती न करने की है। इस घटना ने अस्पताल के कर्मचारियों के व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां मानवीय संवेदनाओं की बजाय पैसों को प्राथमिकता दी गई।

1
5324 views

Comment