logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माँ शाकम्भरी देवी मंदिर का निरीक्षण किया

सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माँ शाकम्भरी देवी सिद्धपीठ और बाबा भूरा देव मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और हाल ही में जलप्रवाह से हुई दुर्घटना की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा और विकास कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार, जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान, पुलिस उप महानिरीक्षक अभिषेक सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन समेत अन्य अधिकारियों ने दुर्घटना, राहत कार्यों, सुरक्षा प्रबंधों और निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूरा देव मंदिर से माँ शाकम्भरी देवी मंदिर तक बन रहे एलिवेटेड ब्रिज एवं सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त श्रमिकों की तैनाती कर शारदीय नवरात्रि तक कार्य पूरा किया जाए और दिसंबर तक परियोजना पूर्ण होनी चाहिए। निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर उन्होंने विशेष जोर दिया। पुल निर्माण पूरा होने तक श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों के लिए वैकल्पिक आवागमन व्यवस्था विकसित करने के भी निर्देश दिए। साथ ही खोल क्षेत्र को चैनलाईज करने, दोनों ओर बोल्डर लगाने और बाबा भूरा देव मंदिर के समीप व्यवस्थित पार्किंग विकसित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा मनुष्य के नियंत्रण में नहीं होती, लेकिन आधुनिक तकनीक, चेतावनी प्रणाली और बेहतर प्रबंधन से जनहानि एवं धनहानि कम की जा सकती है। उन्होंने हादसे में प्रभावित दुकानदारों और अन्य लोगों के आर्थिक नुकसान का आकलन कर नियमानुसार मुआवजा देने के निर्देश भी दिए।

0
92 views

Comment