logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पुराने कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर पंचायत भोजपुर धर्मपुर के धर्मपुर आंगा मोहल्ले में पुराने कपड़ों के एक गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम से उठती ऊंची-ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं।

आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए।

बताया जा रहा है कि गोदाम में बड़ी मात्रा में पुराने कपड़े रखे हुए थे, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को आसपास की इमारतों तक फैलने से रोकने का प्रयास किया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रशासन और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। आग की इस घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

5
308 views

Comment