जरहागाँव वार्ड 13 छोटे नहर पारा में नाली निर्माण की मांग...
जरहागाँव : नगर पंचायत जरहागाँव के वार्ड क्रमांक 13 वीर नारायण सिंह वार्ड में एक जून को सुशासन तिहार के दौरान वार्ड के लोगों ने बरसात में नाली की समस्या पर चर्चा की। उन्होंने छोटे नहर पर मेन रोड के दोनों तरफ नाली निर्माण की मांग शासन से की।
इस बैठक में जितेंद्र कश्यप, अजय कश्यप, सरज कश्यप, चंद्रशेखर कश्यप, संतोष कश्यप और मनोज कश्यप प्रमुख रूप से उपस्थित थे। उन्होंने नाली समस्या के समाधान के लिए शासन से आवश्यक कदम उठाने की अपील की।