logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

किशनगढ़: कंटेनर ट्रक फंसने से घाटी में लंबा जाम

किशनगढ़, जिला छतरपुर: किशनगढ़ घाटी के अंधे मोड़ पर एक सीमेंट से भरा कंटेनर ट्रक सड़क पर तिरछा फंस जाने के कारण मध्य रात्रि से ही लंबा जाम लग गया। ट्रक के फंसने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहे। कोई भी वाहन एक तरफ से दूसरी तरफ नहीं निकल पाया।

जाम के कारण बसों, ट्रकों, चार पहिया और दो पहिया वाहनों में सवार यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पूरी रात लोग सड़क पर फंसे रहे और उन्हें भोजन, पानी तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए भी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। स्थानीय लोगों के अनुसार सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन रात में मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लेने के बाद वापस लौट गया, लेकिन जाम हटाने या यात्रियों की सुविधा के लिए कोई विशेष इंतजाम नहीं किए गए। क्षेत्रीय प्रशासन की ओर से भी राहत और यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।

8
3946 views

Comment