अपर पुलिस अधीक्षक ने ली मंगलवार परेड की सलामी, शाखाओं का किया निरीक्षण
पुलिस लाइन उरई में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी लेकर पुलिस कर्मियों की अनुशासन एवं कार्यकुशलता का अवलोकन किया। परेड के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखाओं एवं बैरकों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इसके साथ ही पुलिस कर्मचारियों का अर्दली रूम आयोजित कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने पुलिस कर्मियों को अनुशासन, समयबद्धता एवं जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने के निर्देश भी प्रदान किए।