निशांत शर्मा को इंदौर में श्रेष्ठ एनजीओ सम्मान मिला
मुंबई: नालासोपारा निवासी निशांत शर्मा को इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में "श्रेष्ठ एनजीओ सम्मान पुरस्कार 2026" से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उनके उल्लेखनीय सामाजिक एवं धर्मार्थ कार्यों के लिए दिया गया। समारोह में क्रिकेट कमेंटेटर सुशील दोषी ने उन्हें सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के इंदौर में 31 मई को संपन्न इम्पैक्ट इंडिया समिट 2026 में निशांत शर्मा को विशेष पदक, स्मृति चिन्ह, सम्मान-पत्र और सम्मान दुपट्टा प्रदान किया गया। दयाल सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष के रूप में निशांत शर्मा ने जरूरतमंदों की सहायता, सामाजिक जागरूकता और मानव सेवा में सक्रिय भूमिका निभाई है, जो नालासोपारा और पालघर जिले के लिए गर्व का विषय है। समारोह में देशभर से सामाजिक कार्यकर्ता और नीति-निर्माता उपस्थित थे, जिन्होंने निशांत शर्मा के कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दी।