logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

केशौली शिवान में नदी से 25 मीटर दूरी पर जेसीबी और लबदहा की तरफ लोडर से खुदाई, बरसात में कटाव का खतरा बढ़ा

महाराजगंज: कोल्हुई थाना क्षेत्र के केशौली शिवान में उत्तर दिशा स्थित लवदहा गांव के पास नदी के करीब जेसीबी और लोडर मशीनों से बड़े पैमाने पर खुदाई की गई है। ग्रामीणों ने इस कार्य से नदी के कटाव का खतरा बढ़ने की चिंता जताई है।



ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में नदी में पानी का बहाव बढ़ने पर कटाव तेज हो सकता है, जिससे आसपास की कृषि भूमि और संपत्तियों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

1
245 views

Comment