अनिल तिवारी रायगढ़ संवाददाता छत्तीसगढ़
रायगढ़ जिले का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, हर गांव तक पहुंचेगी विकास की रोशनी- वित्त मंत्री श्री ओ.प
अनिल तिवारी रायगढ़ संवाददाता छत्तीसगढ़
रायगढ़ जिले का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, हर गांव तक पहुंचेगी विकास की रोशनी- वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
वित्त मंत्री ने 32.15 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
ग्रामीण विकास और अधोसंरचना को मिलेगी नई गति
रायगढ़, 2 जून 2026/ प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने सोमवार देर रात तक अपने जन्म दिन के ठीक एक दिन पहले रायगढ़ प्रवास के दौरान पुसौर जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत मिडमिड़ा, त्रिभौना, तुरंगा, कोतासुरा एवं कोड़ातराई का दौरा कर पंचायत एवं ग्रामीण विकास के लिए करोड़ो रुपए की सौगात दी। कैबिनेट मंत्री श्री चौधरी ने इस दौरान 32 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि मैं रायगढ़ की जनता का सेवक हूं। जनता ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसे विकास कार्यों के माध्यम से पूरा करना मेरा दायित्व है। रायगढ़ के प्रत्येक गांव तक विकास की रोशनी पहुंचे, इसके लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रायगढ़ जिले का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में रायगढ़ विकास के क्षेत्र में पूरे प्रदेश के लिए एक मॉडल जिला बनकर उभरेगा।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आज विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए युग में प्रवेश कर चुका है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर लोगों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाना है। उन्हों�