जनसुनवाई में अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश
आगरा। संभव व्यवस्था के अंतर्गत प्रत्येक मंगलवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित होने वाली "संभव जनसुनवाई" के तहत आज 02 जून 2026 को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित उपभोक्ताओं की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। जनसुनवाई के माध्यम से आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर प्राप्त हुआ, जिससे उनके मुद्दों के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल की जा रही है।