चौपारण: हथिया ग्राम में बिछवा आहार कार्य का शिलान्यास
चौपारण: ग्राम हथिया (ब्रहमोरिया) में बिछवा आहार के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास माननीय विधायक श्री मनोज कुमार यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर कई प्रमुख प्रतिनिधि उपस्थित थे।
मौके पर सांसद प्रतिनिधि रामस्वरुप पासवान, विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव, जीप सदस्य आरती कौशल, मुखिया सरिता देवी, प्रवीण सिंह, पप्पू रजक, समिति सदस्य कैलाश भुइयाँ व रेखा देवी, महिला मोर्चा बसन्ती देवी, भाजपा नेता सुनील सिंह, गजाधर प्रसाद, अरविंद साव, कपिलदेव यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।