logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कटिहार में नगर निगम ने दो नई काँम्पेक्टर गाड़ियां रवाना कीं

कटिहार: बेहतर साफ-सफाई और कचरा संग्रहण व्यवस्था को मजबूती देने के लिए नगर निगम कटिहार ने दो नई काँम्पेक्टर गाड़ियों को सेवा में शामिल किया। इस अवसर पर कटिहार के माननीय महापौर, उप महापौर, नगर आयुक्त तथा समस्त सशक्त स्थाई समिति के सदस्य और नगर निगम के पदाधिकारी उपस्थित थे।

समारोह में इन गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता को बढ़ावा देना और कटिहार को सुंदर एवं स्वच्छ बनाने का संकल्प सभी ने लिया। नगर निगम इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है।
न्यूज कटिहार से राजू चौधरी उर्फ राजेश अग्रवाल की रिपोर्ट

7
266 views

Comment