logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लाहोवाल में आंधी के दौरान पेड़ गिरने से युवक की मौत :-

डिब्रूगढ़ के लाहोवाल क्षेत्र में रविवार शाम आए तेज आंधी- तूफान के दौरान एक विशाल पेड़ गिरने से 𝟐𝟐 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।जानकारी के अनुसार लाहोवाल के जगन्नाथ मंदिर के सामने अचानक आए प्रचंड तूफान और तेज हवाओं के कारण एक बड़ा पेड़ उखड़कर गिर पड़ा। इस हादसे में 𝟐𝟐 वर्षीय संजय तांती गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि संजय तांती राष्ट्रीय राजमार्ग-𝟑𝟕 के किनारे रेलवे की जमीन पर बने एक अस्थायी आवास में रह रहे थे। तेज आंधी के दौरान उनके घर पर ही विशाल पेड़ गिर पड़ा, जिससे यह दुखद दुर्घटना हुई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए असम चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (एएमसीएच) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

युवक की असामयिक मृत्यु से परिजनों सहित पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र के जर्जर एवं जोखिमपूर्ण पेड़ों की पहचान कर आवश्यक कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।

0
0 views

Comment