Lucknow: छात्रों ने परीक्षा परिणाम पर किया प्रदर्शन
Lucknow: Lucknow विश्वविद्यालय में छात्रों ने परीक्षा परिणाम को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि उन्होंने उत्तरपत्र में जितना लिखा था उसके अनुसार अंक नहीं मिले हैं।
छात्रों ने उत्तरपत्रों की पुनः जांच कराने की मांग की है और इस संबंध में विश्वविद्यालय के पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने अपनी नाराजगी व्यक्त की और उचित कार्रवाई की अपेक्षा जताई।