logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

असम के नलबाड़ी जिले में ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (आसू) के एक स्थानीय नेता की हत्या कर दी गई, जबकि उनकी चचेरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह घटना रविवार शाम जगरा के निकट गंगापुर गांव में उस समय हुई जब दोनों नलबाड़ी शहर से किताबें खरीदकर अपने घर लौट रहे थे।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मधुरज्य बर्मन के रूप में हुई है, जो आसू की क्षेत्रीय इकाई पश्चिम नलबाड़ी आंचलिक छात्र संस्था के सहायक सचिव थे। अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं।

घटना के तुरंत बाद मधुरज्य बर्मन को नलबाड़ी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं उनकी चचेरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें बेहतर उपचार के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।

आसू कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा कड़ी सजा की मांग की है। घटना के बाद नलबाड़ी जिले में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

0
0 views

Comment