logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कटिहार# "पारदर्शिता और नैतिकता से करें जनता के काम..." कटिहार में 20 सूत्री और आपदा निगरानी समिति की बैठक में बोले प्रभारी मंत्री

कटिहार: आज विकास भवन सभागार कक्ष में बिहार सरकार के मंत्री (खान एवं भूतत्व सह कला एवं संस्कृति विभाग) और कटिहार जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में 'जिला 20 सूत्री' एवं 'जिला आपदा बाढ़/सुखाड़ राहत निगरानी समिति' की एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई।
बैठक में मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सभी अधिकारी नैतिकता और पारदर्शिता के साथ ससमय जनता के कार्यों का निष्पादन करें, ताकि हर कल्याणकारी योजना का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचे।
🚨 संभावित बाढ़-2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट:
आगामी मानसून और संभावित बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने युद्धस्तर पर अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं:
राहत व बचाव: 197 सरकारी और 317 निजी नावें (कुल 514 नावें) मुस्तैद।
आश्रय स्थल: बुनियादी सुविधाओं से लैस 417 बाढ़ आश्रय स्थल और 627 सामुदायिक रसोई केंद्र चिन्हित।
स्वास्थ्य सुरक्षा: प्रभावित क्षेत्रों के लिए 171 मेडिकल टीमें गठित, 61 प्रकार की जरूरी दवाइयां और सर्पदंश से बचाव के लिए 27,920 एंटीसिरम (ASVS) उपलब्ध।
मदद के लिए हेल्पलाइन: जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (24×7) का नंबर 06452-239025 जारी।
📊 विकास योजनाओं की जिले में प्रगति (एक नज़र में):
सोलर लाइट: मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना का लक्ष्य 98.95% पूरा।
पेजल व आवास: 5.23 लाख से अधिक घरों में नल-जल सुविधा और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का कार्य 90.20% पूर्ण।
रोजगार (मनरेगा): वित्तीय वर्ष 2025-26 में 71.82 लाख मानव दिवस का सृजन (लक्ष्य का 93.87%)।
शिक्षा: जिले के 1965 विद्यालयों में शिक्षक उपस्थिति 90.63% दर्ज, पाठ्यपुस्तकों का शत-प्रतिशत वितरण।
👥 बैठक में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति:
इस महासमीक्षा बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह विधायक तारकेश्वर प्रसाद, एमएलसी अशोक कुमार अग्रवाल, विधायक दुलालचंद गोस्वामी, मनोहर प्रसाद सिंह, विजय सिंह, निशा सिंह, कविता देवी, संगीता कुमारी, महापौर उषा देवी अग्रवाल, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह के साथ प्रभारी जिलाधिकारी डॉ. विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी एवं 20 सूत्री के सभी सदस्य और जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
न्यूज कटिहार से राजू चौधरी उर्फ राजेश अग्रवाल की रिपोर्ट

5
36 views

Comment